इंसानियत शर्मसार, महिला को 7000 रुपए में बेचने और संगल... आप बीती सुन आपके भी खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Edited By Urmila,Updated: 07 Jun, 2025 02:40 PM

police case

थाना कुलगड़ी की पुलिस ने एक महिला को घर में संगल से बांधकर रखने और उसके पश्चात उसे किसी व्यक्ति को बेचने के आरोप में 1 महिला सहित दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना कुलगड़ी की पुलिस ने एक महिला को घर में संगल से बांधकर रखने और उसके पश्चात उसे किसी व्यक्ति को बेचने के आरोप में 1 महिला सहित दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी की एस.आई गीता ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रमनदीप कौर पुत्री राणा वासी चितेवाली जिला जालंधर ने बताया कि उसकी एक लड़की दीपिका जिसकी आयु 35 वर्ष है और उसके पति विक्की ने कोई अन्य महिला से विवाह करवा लिया था और उसे घर से निकाल दिया था। 

उसने बताया कि उसने बेटी दीपिका अपने पास रख ली थी। पीड़िता ने बताया कि परमजीत कौर पत्नी सुखविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू ने बकरियां रखी हुई थी और वह उसे चराती थी, जिसके पश्चात रात के समय परमजीत कौर उसे संगल के साथ बांध देती थी। पीड़िता ने बताया कि गेहूं के सीजन में कप्तान सिंह पुत्र बचित्र सिंह वासी नारायणगढ़ थाना तलवंडी भाई जोकि तूड़ी वाली मशीन पर ड्राईवर है, उनके गांव में मशीन लेकर आया था और उसकी वहां उससे मुलाकात हुई। पीड़िता ने बताया कि परमजीत कौर ने उसे 7 हजार रुपए में कप्तान सिंह को बेच दिया और वह उसे अपने घर ले गया, जहां पर उसने व उसकी पत्नी उससे घर का सारा काम करवाते थे। पीड़िता ने बताया कि परमजीत कौर ने उसे कप्तान सिंह को बेचकर उसके मानव अधिकार की उल्लंघना की है, जिसके चलते उक्त दोनों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मुझे इंसाफ दिलाया जाए। मामलें की जांच कर रहे गीता ने बताया कि पुलसि ने उक्त मामलें में परमजीत कौर व कप्तान पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!