Edited By Urmila,Updated: 24 Jul, 2023 03:17 PM

पुलिस ने अजय गुंबर की तलाश में गांव चक मदरसा के पास की घेराबंदी कर दी थी।
श्री मुक्तसर साहिब (कुलदीप सिंह ऋणी): श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने बीती रात गांव भागसर के पास मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। घायल अवस्था में दोनों श्री मुक्तसर साहिब के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस मामले में एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। श्री मुक्तसर साहिब के एस.एस.पी. हरमनबीर सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाल ही में श्री मुक्तसर साहिब में एक लड़की के पैर पर गोली मारने की घटना हुई जिसमें लड़की घायल हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि इस घटना को गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल अजय गुम्बर ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने अजय गुंबर की तलाश में गांव चक मदरसा के पास की घेराबंदी कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की और सामने से पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अजय गुंबर के पैर में गोली लगी और उसका साथी सनी भिंडर भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
एस.एस.पी. हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अजय गुंबर फिलहाल सुक्खा दानुके ग्रुप के लिए काम कर रहा था, वह लोगों से फिरौती मांगता था और दानुके और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच चल रही दुश्मनी के दौरान उसने अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। फरीदकोट और मोहाली में ऐसी घटनाओं के मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किया गया शख्स सन्नी भिंडर भी अमेरिका में रहकर मनी भिंडर के लिए काम करता था और वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक 32 बोर की पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस को जांच में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here