नशा तस्कर पर पुलिस का Action, 5 धंधेबाजों से हैरोइन व अवैध शराब बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Sep, 2023 10:56 PM

police action against drug smugglers

विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 धंधेबाजों से हैरोइन, अवैध शराब बरामद की है।

तरनतारन (रमन): विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 धंधेबाजों से हैरोइन, अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन 5 आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिए हैं।

विभिन्न स्थानों पर गश्त करने के समय थाना सराए अमानत खां के इंस्पैक्टर सलवंत सिंह ने जोनी सिंह पुत्र मुनशा सिंह निवासी नौशहरा ढाला को गिरफ्तार करते हुए 95 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसके अलावा थाना चोहला साहिब के ए.एस.आई. गुरमुख सिंह ने गुरलाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी धुन ढाए वाला, प्रभजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चोहला साहिब को गिरफ्तार कर 80 ग्राम हैरोइन, थाना कच्चा पक्का के ए.एस.आई. राजपाल सिंह ने कुलदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी दयालपुरा को गिरफ्तार कर 6,750 एम.एल. अवैध शराब, थाना हरीके के ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने लखविंदर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी प्रिंगड़ी (फरार) से 15,000 एम.एल. अवैध शराब बरामद की।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!