पिकअप और ट्रक की टक्कर, मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2025 06:23 PM

pickup and truck collided in malerkotla

रोड सेफ्टी फोर्स टीम मालेरकोटला लोगों की सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसी पहल का एक उदाहरण मालेरकोटला के धुरी रोड व गांव सांगला में हुए सड़क हादसे के दौरान देखने को मिला।

मालेरकोटला (भूपेश) : रोड सेफ्टी फोर्स टीम मालेरकोटला लोगों की सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसी पहल का एक उदाहरण मालेरकोटला के धुरी रोड व गांव सांगला में हुए सड़क हादसे के दौरान देखने को मिला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सांगला के नजदीक एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी सड़क के नजदीक एक पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स टीम मालेरकोटला तीन मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मालेरकोटला पहुंचाया गया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया। सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना के दौरान हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत सूचना दी जानी चाहिए, ताकि टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा सके और कीमती जान बचाई जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!