पिस्तौल की नोक पर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, फिर ब्लैकमेल कर लिए लाखों रुपए

Edited By Mohit,Updated: 23 Oct, 2020 05:24 PM

physical relationship with woman then blackmailed

महिला को ब्लैकमेल कर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और...........

फिरोजपुर (मल्होत्रा): महिला को ब्लैकमेल कर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और उससे लाखों रूपए ऐंठने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है। एसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने जुलाई माह में जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि साहिलदीप निवासी ममदोट ने उसे सोशल मीडिया पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने रिजैक्ट कर दिया। 

उसने आरोप लगाए कि साहिलदीप ने सोशल मीडिया से उसकी फोटो लेकर उनसे छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार कर लिए और उसके मोबाइल पर भेज दीं। इसके बाद आरोपी ने फोटो डिलीट करने का भरोसा दे उसे अपने पास बुलाया और पिस्तौल की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी विभिन्न समय पर उसे ब्लैकमेल कर उससे करीब पांच लाख रूपए ले गया। एसआई ने बताया कि शिकायत की जांच सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ रेप का पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!