डीजे पर गोली चलने से हुई थी युवक की मौत, लोगों ने MLA की कार पर डंडों और पत्थरों से किया हमला

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2019 12:48 PM

गांव मसतेवाला में शनिवार रात विवाह समारोह में डी. जे. पर गोली लगने के कारण मारे गए नौजवान के परिवार के साथ मुलाकात करने पहुंचे हलका धर्मकोट के विधायक सुखजीत सिंह पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया।

मोगा: गांव मसतेवाला में शनिवार रात विवाह समारोह में डी. जे. पर गोली लगने के कारण मारे गए नौजवान के परिवार के साथ मुलाकात करने पहुंचे हलका धर्मकोट के विधायक सुखजीत सिंह पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया। 

PunjabKesari

इस दौरान विधायक की गाड़ी से तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान विधायक सुखजीत सिंह ने भाग कर अपनी जान बचाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को पकड़े जाते तब तक लाश का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा।

PunjabKesari
बता दें कि शनिवार रात मसतेवाला गांव में शादी वाले घर डी. जे. लगा हुआ था। यहां परिजनों और रिश्तेदारों की तरफ से नाचते समय फायर किए जा रहे थे। इस दौरान गाना बंद करने को लेकर शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों और रिश्तेदारों का डी. जे. वाले युवक से विवाद हो गया। उन्होंने उसे पीटते हुए 150 हवाई फायर किए, जिसमें से 1 गोली डी.जे. वाले युवक को लग गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!