Edited By Kalash,Updated: 24 Jul, 2022 12:29 PM

जालंधर वेस्ट हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता शीतल अंगुराल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं
जालंधर (चोपड़ा): जालंधर वेस्ट हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता शीतल अंगुराल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार अब शीतल अंगुराल के खिलाफ पीसीएस अफसरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। डी.सी. कर्मचारी यूनियन द्वारा किए गए अनिश्चित काल हड़ताल का पीसीएस अफसरों ने भी समर्थन किया है। एसोसिएशन द्वारा ऐलान करते हुए सोमवार से सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।
आरोप हैं कि एम.एल.ए. अंगुराल द्वारा डी.सी. दफ्तर में जाकर चैकिंग के बहाने कर्मचारियों व अधिकारियों से गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक व्यवहार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों पर बिना किसी सबूत के करप्शन के आरोप लगाए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here