पंजाब में मरीजों को Glucose से Reaction, बिगड़ी शरीर की हालत, मचा बवाल

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2025 03:56 PM

patients in punjab reacted to glucose

मरीजों को ग्लूकोज के कारण रिएक्शन हो गया।

अमृतसर: गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.एच.) से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार  मरीजों को ग्लूकोज के कारण रिएक्शन हो गया। हालात ऐसे हो गए कि मरीजों को दर्द होने लग पड़ा, उनकी त्वचा पर चकत्ते भी पड़ गए, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

इस बीच, तुरंत वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलाया गया और फिर मरीजों को तुरंत हाइड्रोकार्टिसोन इंजेक्शन दिए गए। इसके बाद मरीजों की हालत सामान्य हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ग्लूकोज का पूरा स्टॉक सील कर दिया और उसे ट्रक में भरकर चंडीगढ़ भेज दिया। जहां मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पंजाब हैल्थ सिस्टम निगम द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल को सामान्य ग्लूकोज सप्लाई किया जाता है। निगम ग्लूकोज की बोतलें खरीदता है और दो प्रयोगशालाओं में जांच के बाद इन्हें वेरका के गोदाम में भेज दिया जाता है। वहां से ग्लूकोज का स्टॉक माझा क्षेत्र के अस्पतालों में भेजा जाता है।

गोदाम से आए ग्लूकोज पर लैब टैस्ट की मुहर भी लगी हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने स्टॉक को ऑर्थो और मेडिसिन वार्ड में भेज दिया है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे जब यह ग्लूकोज 6 मरीजों को दिया गया तो रिएक्शन शुरू हो गया। मरीजों को दर्द होने लगा और उनके शरीर पर चकत्ते पड़ गए। मरीजों को हाइड्रोकार्टिसोन इंजेक्शन दिए गए, जिससे एलर्जी का प्रभाव समाप्त हो गया। इंजेक्शन लगाने के लगभग आधे घंटे बाद मरीजों की हालत सामान्य हो गई।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!