पंजाब में अब मंत्रिमंडल पर मंथन शुरू, इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Sep, 2021 04:34 PM

now the churning of the cabinet starts in punjab

पंजाब में लंबे समय से जारी  को अब विराम देने के लिए मंथन जारी है। बीते दिन ही नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पद संभालते ही कई तरह के फेरबदल की तैयारियां तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि...

चंडीगढ़: पंजाब में लंबे समय से जारी खींचतान को अब विराम देने के लिए मंथन जारी है। बीते दिन ही नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पद संभालते ही कई तरह के फेरबदल की तैयारियां तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि कैप्टन खेमे के कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके साथ-साथ नए मंत्रियों को मौका दिया जा सकता है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्‍नी , प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी आज दिल्ली दौरे पर हैं। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि परगट सिंह को लोकल बॉडी मिनिस्ट्री मिल सकती है। इतना ही नहीं बलबीर सिद्धू, विजयइन्दर सिंगला आदि कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि इस संबंधी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इस पर मोहर तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी के साथ होने वाली मीटिंग में ही किया जाएगा। अगर सूत्रों की माने तो अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा आधी लोगों की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। लेकिन कैबिनेट विस्तार में कई सिद्धू के खेमे के नेताओं को शामिल किया जा सकता है।

चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही बदलाव शुरू 
शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही चन्नी की तरफ से पंजाब के लिए कई बड़े तबादले शुरू कर दिए है। हुसन लाल को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इतना ही नहीं इसी के साथ राहुल तिवारी को स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!