Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2026 01:56 PM

श्री दरबार साहिब के बाहर निहंग सिखों द्वारा एक युवक को पीटा गया जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पंजाब डेस्क : श्री दरबार साहिब के बाहर निहंग सिखों द्वारा एक युवक को पीटा गया जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को जबरन कमरे दिलवाने के लिए रोकने और परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ निहंगों ने ये कार्रवाई की है। इस दौरान निहंगों ने कुछ युवकों को पकड़ा और उन्हें थप्पड़ जड़े।
निहंग सिखों ने आरोप लगाया कि ये लोग बाहर से आने वाली संगत को रास्ते में रोकते हैं और जबरदस्ती कमरों के बारे में पूछकर उन्हें परेशान करते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को इस तरह रोकना और उन पर दबाव बनाना गलत है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी एक परिवार ने ऐसे लोगों की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस वीडियो में महिला ने आरोप लगाया था कि कमरे दिलवाने वाले लोग श्रद्धालुओं को काफी परेशान करते हैं और आम लोगों का घूमना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके बाद उस समय भी निहंगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here