Gold-Silver Price: बुधवार को फिर गिरे दाम, खरीदने से पहले करें चेक...

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2026 02:28 PM

gold silver price

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।

जालंधर: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सराफा बाजार में बुधवार को भी दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार के मुकाबले 2,700 रुपए गिरकर 1,35,700 रुपए पर आ गई है।

वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में भी 2,510 रुपए की कमी आई है। मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,28,710 रुपए था, जो बुधवार को घटकर 1,26,200 रुपए रह गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को 1,75,700 रुपए प्रति किलो बिक रही चांदी बुधवार को 5,200 रुपए सस्ती होकर 1,70,500 रुपए पर पहुंच गई।

बुधवार के ताजा भाव
24 कैरेट सोना : ₹1,35,700
22 कैरेट सोना : ₹1,26,200
चांदी : ₹1,70,500 प्रति किलो

इस तरह लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी के भाव में गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!