नवांशहर के  युवक का मनीला में कत्ल,फिरौती के लिए किया था अगवा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 12:11 PM

nawanshahr kidnapped youth murdered in manila

नवांशहर के एक युवक का मनीला में कत्ल कर दिया गया। ललित (33) का करीब 11 दिन पहले अपहरण हुआ था।

चंडीगढ़ः नवांशहर के एक युवक का मनीला में कत्ल कर दिया गया। ललित (33) का करीब 11 दिन पहले अपहरण हुआ था। फिरौती की रकम देने के बावजूद अगवा करने वालों ने उसकी हत्या कर दी। फिरौती की रकम देने गए युवक के मामा का भी तीन दिन से कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

युवक की मां आशा रानी ने बताया कि उनके परिवार के बहुत से लोग मनीला में फाइनेंस का काम करते हैं। उनका बेटा ललित कुछ समय पहले ही भारत आया था। इसके बाद वह मनीला लौट गया था। करीब 11 दिन पहले उनके बेटे को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए किडनैप कर लिया।

 

उनके बेटे को बचाने के लिए उनके भाई तलविंदर पाल सोगी (बलाचौर निवासी) फिरौती की रकम देने गए थे। वे भी अब तक नहीं लौटे हैं। अपहरणकर्ताओं को ढूंढने के दौरान वहां पर पुलिस व आरोपियों के बीच गोली भी चली। इसमें दो अपहरणकर्ता मारे गए। वे भी पंजाबी बताए जाते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!