Edited By Kalash,Updated: 18 Feb, 2024 11:03 AM
किसानों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिंह सिद्धू किसानों के समर्थन में आ गए हैं
पंजाब डेस्क : किसानों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिंह सिद्धू किसानों के समर्थन में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धू आज किसानों के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ''दोपहर 12.15 बजे अपने निवास स्थान पटियाला, 26 यादविन्द्रा कॉलोनी, माल रोड पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा! किसान मुद्दों पर इस सम्मेलन के लिए सभी आमंत्रित।''
आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के हक में ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा की का रही कार्रवाई की निंदा की थी और सरकार पर सवाल उठाए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here