लापता AN-32 विमान में एक लेफ्टिनेंट पंजाब का भी, सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं परिजन

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2019 04:14 PM

national iaf an 32 transport plane goes missing

भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान गत दिवस से लापता है, जिसमें पंजाब के समाना का मोहित गर्ग भी शामिल है। विमान के लापता होने की सूचना मिलने पर मोहित के परिवार में चिंता का माहौल है।

समानाः चीन की सीमा पर लापता हुए भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 विमान में पंजाब से संबंध रखने वाले फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग भी शामिल है। विमान के लापता होने की सूचना मिलने पर मोहित के परिवार में  गम का माहौल है। उनके घर में सन्नाटा पसरा हुआ है, परिवार के लोग और रिश्तेदार उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मोहित का करीब 13 साल पहले एन.डी.ए. (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में चयन हुआ था, जिसके बाद वह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के तौर पर सेवा निभा रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 1 साल पहले ही मोहित का विवाह जालंधर निवासी आस्था नामक लड़की के साथ हुआ था जो कि मौजूदा समय असम में एक बैंक में नौकरी कर रही है। वहीं पिता सुरिंदरपाल और अन्य पारिवारिक मैंबर असम के लिए रवाना हो गए हैं।  

PunjabKesari

क्या है मामला
रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 33 मिनट बाद लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे। कल से विामन की तलाश जारी है लेकिन अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि विमान ने जोरहाट से सोमवार दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया। वायुसेना ने बयान में कहा कि दुर्घटना स्थल के संभावित स्थान को लेकर कुछ सूचनाएं मिली हैं।  हालांकि, अभी तक कोई भी मलबा नहीं देखा गया है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!