मामला आशिक के कत्ल का: महिला सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Updated: 19 May, 2017 07:53 AM

murder case

अर्बन एस्टेट इलाके में अपनी मां के आशिक के कत्ल के मामले में एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह विर्क और डी.एस.पी. गुरदेव सिंह धालीवाल के नेतृत्व में थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : अर्बन एस्टेट इलाके में अपनी मां के आशिक के कत्ल के मामले में एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह विर्क और डी.एस.पी. गुरदेव सिंह धालीवाल के नेतृत्व में थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऊषा (जिसके साथ मृतक सनी रह रहा था), उसका दामाद साजन, बेटा राजू और शंभू शामिल हैं। एस.एच.ओ. अर्बन एस्टेट हरजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि राजू निवासी मानसा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई सनी (20) पिछले एक साल से ऊषा के साथ रह रहा था। बीती 9 मई को ऊषा की बेटी और उसका दामाद साजन उनके घर मानसा आए और ऊषा को कहने लगे कि उसके खाते में पैंशन के कुछ पैसे पड़े हैं और वह निकलवा कर अपने बेटे राजू को दे।

जब शिकायतकर्ता अपने भाई सनी, ऊषा और अपनी मां के साथ अर्बन एस्टेट फेज-1 में पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने सनी को मारने की नीयत के साथ उस पर बेसबैट के साथ हमला कर दिया। जब वह अपने भाई को छुड़ाने गया तो उससे भी मारपीट की गई। घायल हालत में उन्होंने सनी को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया तो हालत खराब होने के कारण पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उक्त चारों आरोपियों के अलावा 9-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302, 307, 341, 323, 325, 506, 148 और 149 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया था। एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह विर्क  ने बताया कि इस कत्ल मामले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। वे व्यक्ति कौन हैं और उनकी क्या भूमिका थी, इस संबंध में जांच अभी जारी है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!