बाइक सवारों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, एक महिला की मौत व 2 घायल

Edited By Kalash,Updated: 17 Nov, 2026 05:56 PM

motorcyclists collide with a tractor trolley

फाजिल्का में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवारों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर के कारण एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

फाजिल्का (कृष्ण): फाजिल्का में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवारों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर के कारण एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए बलवंत सिंह ने अस्पताल में अपना बयान देते हुए बताया कि वह फाजिल्का आए थे और अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह, मनजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति समेत कुल तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे।

बलवंत सिंह के मुताबिक रास्ते में उन्हें कुछ याद आया तो उन्होंने अपनी रफ्तार धीमी कर ली, लेकिन इसी बीच पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे तीनों अलग-अलग दिशाओं में गिर गए। बलवंत सिंह ने कहा कि इस हादसे में मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो घायल हो गए, जिनके शरीर पर काफी चोटें और खरोंचें आई हैं। बलवंत सिंह ने मांग की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए।

घटना के बारे में अस्पताल के डॉ. अंकित ने बताया कि इस हादसे से संबंधित तीन मरीज उनके पास लाए गए थे, जिनमें से एक महिला (मनजीत कौर) की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाकी दो घायल मरीज (एक महिला और एक पुरुष) की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!