बेटे के अवैध संबंधों का खामियाज़ा, मां से मारपीट कर किया जख्मी, 3 पर केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Sep, 2025 05:01 PM

mother paid the price for her son s illicit relationship

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बीते दिन गांव बीड़ हरबंसपुरा में प्रेम संबंधों के शक की वजह को लेकर एक महिला को मारपीट करके जख्मी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है।

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने बीते दिन गांव बीड़ हरबंसपुरा में प्रेम संबंधों के शक की वजह को लेकर एक महिला को मारपीट करके जख्मी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के एएसआई जसपाल चंद ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता जसविन्द्र कौर पत्नी सतपाल सिंह वासी गांव बीड़ हरबंसपुरा ने बताया कि जब वह बीते दिन कुछ सामान लेने के लिए गुबख्श सिंह की दुकान पर गई थी तो रास्ते में साजन पुत्र खिलारा, खिलारा सिंह व जिंद्र कौर पत्नी खिलारा सिंह ने उसे घेर लिया और कहा कि तुम्हारे लड़के ने सीमा के साथ जो प्रेम संबंध बनाए है, उसका आज तुझे मजा चखा देंगे, जिसके बाद उक्त लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। मामले की जांच कर रहे जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सभी लोगों पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!