Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2022 12:12 PM

फिलौर के गांव अट्टी में आज उस समय इंसानी रिश्ते तार -तार हो गए
फिल्लौर (भाखड़ी): फिलौर के गांव अट्टी में आज उस समय इंसानी रिश्ते तार -तार हो गए, जब एक 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला का उसकी बेटी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया । बुज़ुर्ग महिला के कत्ल में उसकी अकेली बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान जीतो पत्नी लक्ष्मण निवासी गांव अट्टी के रूप में हुई है, जिसे उसकी ही इकलौती बेटी सत्या पत्नी बिन्दर की तरफ से कत्ल किया गया। मामले को लूटपाट की घटना देने के लिए घर में पड़ा सारा समान बिखेर दिया गया था। पुलिस की तरफ से लड़की को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किन कारणों के कारण अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि दोषी लड़की विवाह के बाद अपने पति और तीन बच्चों के साथ अपने मायके घर में ही रह रही थी। वारदात समय उसका पति और तीनों बच्चे घर से गायब थे।