अमेरिका में डॉ बीआर अंबेडकर के नाम पर बनी सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह

Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Jun, 2023 10:17 PM

mla kulwant singh arrived to inaugurate the road named after ambedkar

श्री गुरु रविदास सभा और बेगमपुरा कल्चरल सोसाइटी ने 60वीं और 62वीं स्ट्रीट रोड न्यूयॉर्क अमेरिका का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया।

मोहाली: श्री गुरु रविदास सभा और बेगमपुरा कल्चरल सोसाइटी ने 60वीं और 62वीं स्ट्रीट रोड न्यूयॉर्क अमेरिका का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया। इसका उद्घाटन मोहाली विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में विकास कार्यों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं सरदार भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं वो संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी  के अपने भाषणों में अनेक उदाहरण देते हैं। कुलवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान युग में भी हमें डॉ. बीआर अंबेडकर की शिक्षाओं से मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। जिस पर चलकर देश सही मायने में विकास कर सकता है। सरदार कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली शहर सिर्फ उनके लिए नहीं है, यह पूरे पंजाब के लोगों के लिए सपनों का शहर है, क्योंकि मोहाली पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है और इस शहर को दुनिया का नक्शा मैं हमें चमकाना है।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।  हम दिन रात में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष जसवन्त सिंह बंगा ने कुलवंत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरदार कुलवंत सिंह ने जमीनी स्तर से उठकर पूरे पंजाब में लोगों की सेवा करते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके समाज के लिए सबसे बड़ी खुशी है कि इस सड़क का उद्घाटन सरदार कुलवंत सिंह ने किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कुलवंत सिंह आने वाले समय में भी अल्पसंख्यक लोगों के कल्याण के लिए इसी तरह काम करेंगे। इसके साथ ही अशोक माही ने आम आदमी पार्टी के काम की भी सराहना की और पंजाब में चल रहे विकास कार्यों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई। इस सरल और प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु रविदास सभा का प्रबंधन और बेगमपुरा सांस्कृतिक सोसायटी का प्रबंधन मौजूद था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!