Edited By Paras Sanotra,Updated: 26 Jul, 2023 10:56 PM
पंजाब के जिला रूपनगर के 'आप' विधायक दिनेश चड्ढा ने सरकारी कर्मचारियों के साथ हुए विवाद के बाद अब इस मामले पर अपनी सफाई दी है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के जिला रूपनगर के 'आप' विधायक दिनेश चड्ढा ने सरकारी कर्मचारियों के साथ हुए विवाद के बाद अब इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे हड़ताल छोड़ कर काम पर लौटें। उन्होंने कहा कि किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं महसूस (फील) करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी कर्मचारियों का सम्मान करता हूं।
ज़िक्रयोग्य है कि रूपनगर के सरकारी दफ्तर के कर्मचारियों का विधायक दिनेश चड्ढा के साथ विवाद चल रहा था जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। सरकारी कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि उनकी हड़ताल 30 जुलाई तक जारी रहेगी और उन्होंने विधायक से माफी मांगने के लिए कहा है। वहीं इस मामले को लेकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, ये सारा मामला 18 जुलाई को शुरू हुआ जब विधायक दिनेश चड्ढा तहसील दफ्तर की चेकिंग करने पहुंचे और उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद रोष में आए कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। विधायक ने कहा कि मैंने लोगों के लिए बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही तहसील दफ्तर की चेकिंग की थी न कि किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए। उन्होंने कहा कि इस विवाद का कारण कम्युनिकेशन गैप हो सकता है लेकिन मेरा मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here