मिशन ‘अटैक’ से होगा मनचलों पर अटैक

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 08:06 PM

mission attack will attack on mnclon

आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़, यौन उत्पीडऩ, बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाएं प्रकाश में आती रहती है....

बठिंडा (पायल): आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़, यौन उत्पीडऩ, बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाएं प्रकाश में आती रहती है। बेबस लड़कियां अत्याचार का शिकार होकर जिंदगी भर आंसू बहाने को मजबूर हो जाती है और आरोपी कानूनी दांव-पेंच लगाकर बच निकलते हैं, परन्तु अब लड़कियां प्रताडऩा सहन नहीं करेंगी, बल्कि मनचलों को मुंह तोड़ जवाब देंगी। यह मुनासिब होगा जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव व वल्र्ड रिकार्ड होल्डर प्रदीप शर्मा द्वारा शुरू किए मिशन ‘अटैक’ से, जिनके तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। यह मिशन की शुरूआत जैज्ज पब्लिक स्कूल में सैमीनार करवाकर की गई है। 

 

एक लाख लड़कियों को दी जाएगी निशुल्क ट्रेनिंग
वुशू कोच प्रदीप व उनकी टीम लड़कियों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने हेतु निशुल्क तौर पर ट्रेनिंग देंगी। मिशन ‘अटैक’ लड़कियों को महज अपना बचाव करना ही नहीं सिखाएगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी भी बनाएगा। उक्त मिशन तहत एक लाख लड़कियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। 

 

न अत्याचार सहेंगे, न सहने देंगे
कोच प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह मिशन ‘न अत्याचार सहेंगे, न सहने देंगे’ के उद्देश्य तहत शुरू किया गया है। स्वैरक्षा या निर्बल रक्षा हेतु लडऩा जरूरी है। यदि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर पता हो तो वह कई प्रकार की दिक्कतों से बच सकती है। आज के दौर में प्रत्येक लड़की को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखने चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को महज किताबी ज्ञान ही दिलवाने पर जोर न डालिये बल्कि उनकी रक्षा हेतु ट्रेनिंग दिलवाने पर भी ध्यान दीजिएगा। ताकि बेटियां किसी भी अप्रिय घटना से अपना बचाव स्वयं कर सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!