स्कूल में नाबालिग ने दौड़ाई एक्टिवा, मची अफरा-तफरी, कई छात्रों को किया घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Nov, 2025 07:58 PM

minor reached khanna school on activa

खन्ना में 8वीं कक्षा का छात्र स्कूल में एक्टिवा लेकर पहुंचा। छुट्टी के बाद घर जाते समय तेज रफ्तार से एक्टिवा चलाई तो दो बच्चों को घायल कर दिया। इन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। छात्र खुद भी घायल हो गया। घायल बच्चों के परिजनों ने छोटे बच्चों को...

खन्ना : खन्ना में 8वीं कक्षा का छात्र स्कूल में एक्टिवा लेकर पहुंचा। छुट्टी के बाद घर जाते समय तेज रफ्तार से एक्टिवा चलाई तो दो बच्चों को घायल कर दिया। इन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। छात्र खुद भी घायल हो गया। घायल बच्चों के परिजनों ने छोटे बच्चों को स्कूटर मोटरसाइकिल देने का विरोध किया। 

जानकारी के अनुसार खन्ना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललहेड़ी में 8वीं कक्षा का छात्र एक्टिवा लेकर गया। वहां छुट्टी के समय उसने एक अन्य बच्चे पीयूष (8) को अपने पीछे बिठा लिया। उसके बाद तेज रफ्तार से एक्टिवा चलाई। पैदल जा रहे तीन बच्चों में से एक बच्ची शकुंती कुमारी (10) को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद एक्टिवा बेकाबू हो गई। इसे चला रहा छात्र व पीछे बैठा पीयूश भी घायल हो गया। राहगीरों ने शकुंती कुमारी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद पीयूश को परिवार वाले अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने छोटे बच्चों को व्हीकल देकर स्कूल भेजने का विरोध किया। स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। 

वहीं मौके पर पहुंची स्कूल की प्रिंसिपल अंजुम अबरोल ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला तो वे अस्पताल आए हैं। उन्हें नहीं पता कि कौन बच्चा एक्टिवा लेकर आया। इसे चेक करेंगे। उधर, सिविल अस्पताल के डाक्टर नवदीप जस्सल ने कहा कि उनके पास दो बच्चे आए। शकुंती कुमारी के माथे व चेहरे पर चोटें हैं। वहीं पीयूश के नाक पर दो टांके लगे हैं। दोनों की हालत स्थिर है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!