Edited By Urmila,Updated: 29 Mar, 2024 01:35 PM
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा उनसे सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन इस सरकार के 2 वर्षों में उन्हें कोई परेशानी नहीं आई। पर अब उनकी रोजी रोटी छीनने के प्रयास किया जा रहे हैं।
लुधियाना (सुरिंद्र सन्नी): शहर में डीजल ऑटो रिक्शा की एंट्री बंद करने का मामला एक बार फिर से गरमा गया है, जिससे भड़क कर ऑटो चालकों ने अपनी गाड़ियों की चाबियां सी.एम. भगवंत मान को सौंपने का ऐलान किया है। रेलवे स्टेशन पर आयोजित बैठक के दौरान जिला ऑटो रिक्शा वर्कर फेडरेशन के प्रधान सतीश कुमार मामा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें 2 महीने की मोहलत दी गई थी लेकिन मात्र 10 दिन में ही प्रशासन अपने वायदों से मुकर रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में निहंग सिंहों ने सरेआम किया युवक का Murder, जानें क्या है मामला
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा उनसे सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन इस सरकार के 2 वर्षों में उन्हें कोई परेशानी नहीं आई। पर अब उनकी रोजी रोटी छीनने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गरीब लोग हैं और रोजाना मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे है। लेकिन सरकार उनका रोजगार छीनने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च, शनिवार को सुबह 10 बजे सभी ऑटो चालक अरोड़ा पैलेस, दाना मंडी में एकत्रित होंगे और वहां से जत्थे के रूप में अपनी गाड़ियों की चाबियां लेकर सी.एम. भगवंत मान की चंडीगढ़ रिहायश पर जाकर उन्हें सौंप देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here