छुट्टी पर घर आ रहे पति के एक फोन कॉल ने उड़ाए होश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 08 Jan, 2025 05:19 PM

married women suspicious circumstances death

पति सोहन सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर आ रहा था, तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि उसकी जेठानी ने उससे मारपीट की है।

श्री आनंदपुर साहिब (विजय): गांव काहीवाल की जिस लड़की की शादी गांव लखेर में हुई थी, उसकी संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली है। इस संबंध में लड़की के पिता कुलदीप चंद ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले लखेर गांव में हुई थी। दो दिन पहले उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। उसने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में ससुराल पक्ष द्वारा उसे काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। लड़की का पति सेना में कार्यरत था और उस समय घर पर नहीं था। 

उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि कथित तौर पर उनकी लड़की को पीटा गया है और उसकी हत्या की गई है। इसके बाद आज सभी ग्रामीण स्थानीय सिविल अस्पताल में लड़की के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हुए थे। लड़की के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके जोगिंदर सिंह चौहान अध्यक्ष किसान मोर्चा, लेख राम, राम पाल, सुच्चा सिंह, हरविंदर सिंह, चन्नन सिंह, विजय कुमार, कमल चंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मैं हमेशा सच के साथ हूं-पति सोहन सिंह

पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे लड़की के पति सोहन सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर आ रहा था, तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि उसकी जेठानी ने उससे मारपीट की है। इसके दो घंटे बाद उसे फोन आया कि उसके पत्नी दुनिया में नहीं रही। उसने कहा कि घर में थोड़ी बहुत लड़ाई होती रहती है, लेकिन यह घटना हो जाएगी उसने कभी नहीं सोचा था। उसने कहा कि वह हमेशा सच के साथ है और पूरा सच सामने आना चाहिए। 

पुलिस ने जेठ-जेठानी को किया गिरफ्तार

इस संबंध में थानाध्यक्ष दानिशवीर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस मामले संबंधी मुकदमा दर्ज कर मृतक लड़की के जेठ पवन कुमार और जेठानी जिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!