विवाहिता को बेहोश करके खींच लिए न्यूड फोटो, लाख रुपए नहीं दे पाई तो कर दिए वायरल

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2019 10:19 AM

married woman s nude photo viral

नशीली चीज पिलाकर विवाहिता को बेहोश करके नग्नावस्था में फोटो खींच उसे ब्लैकमेल करके एक लाख रुपए की मांग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद  किया है।

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): नशीली चीज पिलाकर विवाहिता को बेहोश करके नग्नावस्था में फोटो खींच उसे ब्लैकमेल करके एक लाख रुपए की मांग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद  किया है। आरोपी ने  मांग पूरी न होने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी थी।पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी तथा उसके 2 बच्चे हैं।

PunjabKesari

वह बुटीक का काम करती है और उसकी जान-पहचान दिलबाग सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैदोके के साथ थी। एक दिन वह व्यक्ति उसके घर आया तथा अपने साथ जूस लाया, जिसको पीकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसकी नग्नावस्था में फोटो खींच ली। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि 5 दिन पहले दिलबाग सिंह ने मेरी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है। पीड़िता के बयानों पर थाना निहाल सिंह वाला में दिलबाग सिंह के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!