हैवान ने 5 साल तक लूटी NRI महिला की इज्जत! पति से हुई अनबन का यूं उठाया फायदा

Edited By Paras Sanotra,Updated: 15 Aug, 2023 05:45 PM

man looted the respect of nri woman for 5 years

थाना कूम कलां इलाके में एन.आर.आई. महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना: थाना कूम कलां इलाके में एन.आर.आई. महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अमेरिका की रहने वाली है। महिला आरोपी के परिवार को पहले से ही जानती थी। इसी कारण आरोपी का उसके घर आना-जाना था। पीड़िता ने 29 जून को आरोपी के खिलाफ थाना कूम कलां में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद मामला दर्ज़ किया है। आरोपी की पहचान जसमेल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी शिमलापुरी, गिल रोड के रूप में हुई है। थाना कूम कलां पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद जसमेल सिंह (49) के खिलाफ धारा 376, 420 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  

पीड़िता की अपने पति के साथ चल रही थी अनबन

महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। उसने अपनी परेशानी जसमेल सिंह के साथ साझा की थी। जसमेल सिंह नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। पति के साथ चल रहे झगड़े का फायदा उठा कर जसमेल सिंह ने उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह उससे कई बार लाखों रुपए ले चुका है। आरोपी पिछले 5 साल से उस औरत के साथ संबंध बना रहा था। आखिरकार जब महिला ने जसमेल सिंह पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। बाद में उसने दूसरी महिला से शादी कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!