Edited By Paras Sanotra,Updated: 14 Aug, 2023 01:57 PM
चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ते गांव सीहों माजरा में एक आवारा गाय को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
रोपड़: चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ते गांव सीहों माजरा में एक आवारा गाय को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, बेसहारा गाय को लेकर हुए विवाद में गुरमेल सिंह को उसके रिश्तेदारों में से ही परमिंदर सिंह ने तेज़धार हथियार मार कर ज़ख्मी कर दिया और इलाज के लिए चंडीगढ़ पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
गुरमेल सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि गत दिवस खेतों में मोटर पर एक आवारा गाय को लेकर झगड़े में गुरमेल सिंह को परमिंदर सिंह ने नुकीली लाठी घोंप कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। गुरमेल सिंह को ज़ख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था लेकिन चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले कोई भी विवाद नहीं था और अब बेसहारा गाय को लेकर हुए विवाद में गुरमेल सिंह अपनी जान गंवा बैठा है। पुलिस अधिकारी डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई भूपिंदर सिंह के बयानों पर 302 का मामला दर्ज कर आरोपी परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here