लुधियाना में बदमाशों का आतंक! घर में घुसकर युवक को पीटा, पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 11:06 AM

man beaten in home

महानगर में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब विवाद सुलझाने के लिए फोन पर समझाने मात्र से भड़ककर बदमाश घर में घुसकर जानलेवा हमले और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब विवाद सुलझाने के लिए फोन पर समझाने मात्र से भड़ककर बदमाश घर में घुसकर जानलेवा हमले और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामले में करीब एक दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में धावा बोलकर तेजधार हथियारों से मारपीट की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित के बयानों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 10-11 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता  साहिल अरोड़ा ने बताया कि बीती 12 नवंबर की शाम करीब 7:00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ अपने परिचित विजय के घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान विजय के भाई रजनीश ने फोन करके बताया कि आरोपी उसके साथ बहसबाजी करके और उसे डरा-धमका कर गए हैं। इस बात का पता चलने पर साहिल अरोड़ा ने आरोपियों को फोन करके समझाने की कोशिश की। लेकिन विवाद सुलझाने के बजाय आरोपी भड़क गए और कुछ ही देर में तेजधार हथियारों से लैस होकर सीधे घर आ धमके।

पीड़ित के अनुसार, घर में घुसते ही आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी अभय डैबल ने अपनी डब से पिस्तौल निकाल ली और साहिल अरोड़ा पर तानते हुए उसे जान से मारने का डरावा दिया। इसके साथ ही हमलावरों ने साहिल के गले में पहनी सोने की चेन भी खींच ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित साहिल अरोड़ा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने, आर्म्स एक्ट/धमकी देने और स्नैचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी हितेश, जितेश, टिबलू, अभय डैबल, योगेश गुप्ता उर्फ काली और 5 से 6 अज्ञात युवक है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और लूटी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!