मंदिर में लड़की का गला रेतने वाला दरिंदा गिरफ्तार, वारदात में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 12 Sep, 2023 10:24 AM

man arrested for slitting the girl throat in the temple

स्थानीय फाजिल्का रोड पर स्थित जोड़ी मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने आई एक युवती का गला रेतने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है

अबोहर : स्थानीय फाजिल्का रोड पर स्थित जोड़ी मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने आई एक युवती का गला रेतने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की का गला रेतने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का गला उसके कथित प्रेमी द्वारा तेजधार चाकू से काट दिया गया। लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे अबोहर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल लड़की की पहचान अबोहर में ईदगाह बस्ती निवासी हर्षिता उर्फ़ सन्नी (22) के रूप में हुई है।  

हत्या का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा गया युवक साजन भी ईदगाह बस्ती का निवासी है। इस घटना के संबंध में दोपहर को अबोहर में प्रेस वार्ता करते हुए फाजिल्का की एस.पी.(डी) मनजीत सिंह ने बताया कि हर्षिता की मां रेखा रानी (पत्नी राजेश) द्वारा दिए गए बयान के आधार पर साजन (पुत्र श्यामलाल) के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हर्षिता की हालत काफी नाजुक है। उसका गला बुरी तरह से काटा गया है। वह श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।

साजन को 2 घंटे में ही पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एस.पी.(डी) मनजीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब जोड़ी मंदिर की है। हर्षिता, मां रेखा के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इस दौरान साजन वहां आया और उसने फोन कर हर्षिता को उसकी बात सुनने के लिए मंदिर परिसर में एक साइड में आने को कहा। हर्षिता जब साजन के पास गई तो उसकी बात सुनने से पहले ही उसने अचानक उसका मुंह को पकड़ा और गर्दन पर तेज धार वाले चाकू से वार कर दिया। तभी साजन वहां से फरार हो गया। एस.पी.(डी) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत फाजिल्का से अबोहर को रवाना हो गए। अबोहर के डी.एस.पी. अरुण कुमार, बल्लूआना के डीएसपी अवतार सिंह, अबोहर सिटी थाना प्रभारी इंद्रजीत कौर तथा सदर थाना प्रभारी आदि तत्काल ही घटना स्थल पर पहुंच गए।

किसी और से दोस्ती के शक में की गई वारदात

उन्होंने बताया कि हर्षिता और साजन में काफी समय से फ्रेंडशिप चली जा रही थी। कुछ दिनों से साजन को शक होने लगा कि हर्षिता की किसी और से फ्रेंडशिप हो गई है। इसी संदेह के चलते आज उसने मंदिर में हर्षिता की हत्या का प्रयास किया। पता चला है कि हर्षिता कोई प्राइवेट जॉब करती है। एस.पी.(डी) ने घटना के एक-दो घंटे बाद ही आरोपी को वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू सहित पकड़ लेने वाली टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों का कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि आरोपी साजन से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस बीच यह जानकारी भी मिली है कि श्रीगंगानगर में भर्ती हर्षिता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!