किसान आंदोलन के बीच ममता बनर्जी का पंजाब दौरा, हर तरफ हो रही चर्चा

Edited By Kalash,Updated: 15 Feb, 2024 04:27 PM

mamta banerjee s visit to punjab amid farmers movement

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है

पंजाब डेस्क : पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंजाब का दौरा कर सकती हैं। इसे लेकर कई चर्चाएं छिड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 21 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ सकती हैं और दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के साथ मुलाकात कर सकती हैं। इस दौरान यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि ममला बनर्जी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकती हैं। 

सूत्रों के अनुसार 21 फरवरी को ममता बनर्जी पहले अमृतसर में दरबार साहिब नतमस्तक होंगी। इसके बाद वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी। लोकसभा चुनाव और किसान आंदोलन के बीच उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!