Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2021 11:25 AM
सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली तमाम विरोध के बाद भी विवादित बोल से टल नहीं रहे हैं।
चंडीगढ़ (अश्वनी): सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली तमाम विरोध के बाद भी विवादित बोल से टल नहीं रहे हैं। बुधवार को माली ने कहा कि पंजाब पर अली बाबा 40 चोर हावी हैं। |
माली यहीं नहीं रुके, उन्होंने पंजाब मंत्रिमंडल पर भी निशाना साधते हुए मंत्री विजय इंद्र सिंगला, सांसद मनीष तिवारी, मंत्री बलबीर सिद्धू पर सीधे टिप्पणी की। यह भी कहा कि नवजोत सिद्धू अली बाबा 40 चोर की बारात का दूल्हा बनेगा। माली ने दावा किया कि अब पंजाब में सबकुछ बदल जाएगा।