Gurdaspur में बड़ा हादसा! रावी नदी में अचानक गिरा ट्रैक्टर

Edited By Kamini,Updated: 17 Nov, 2026 05:38 PM

major accident in gurdaspur

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके में मकोड़ा पत्तन में रावी नदी पर बने प्लटून पुल से गुजरते समय एक ट्रैक्टर अचानक बैलेंस खोकर नदी में गिर गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके में मकोड़ा पत्तन में रावी नदी पर बने प्लटून पुल से गुजरते समय एक ट्रैक्टर अचानक बैलेंस खोकर नदी में गिर गया। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, ट्रैक्टर और उससे जुड़ा सुपर सीडर नदी में गिर गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ड्राइवर रावी नदी के दूसरी तरफ खेतों में गेहूं की बुवाई करने के लिए सुपर सीडर लेकर प्लाटून पुल से जा रहा था। इसी दौरान जब ट्रैक्टर पुल से गुजर रहा था तो अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और ट्रैक्टर बेकाबू होकर नदी में पलट गया। हालात को देखते हुए ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि रावी नदी के दूसरी तरफ रहने वाले गांवों के किसानों के लिए यह प्लाटून पुल बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके जरिए किसान अपने खेती के औज़ार और मशीनरी लेकर खेतों तक पहुंचते हैं। इस हादसे में ड्राइवर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!