Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2025 02:16 PM
इसके बाद लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया।
लुधियाना (राज): मां को लेने डी.एम.सी. अस्पताल गई युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विवेक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाइक पर उसका पीछा कर रहा था। आरोपी ने रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here