लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा! 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 05:44 PM

ludhiana malerkotla main road accident

लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक्टिवा स्कूटी की पार्टी कर लौट रहे एक परिवार का भीषण सड़क हादसा हो गया।

कुप्पकला (गुरमुख): लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक्टिवा स्कूटी की पार्टी कर लौट रहे एक परिवार का भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मामी, भांजा समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि बीती देर रात लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कुप्पाखुर्द के पास हाईवे पर एक ट्रक का टायर पंचर होने के कारण खड़ा था, जिसमें तेज रफ्तार आई-20 गाड़ी टक्करा गई, जिसमें गांव शेरवानी कोट (टोहाना) की 50 वर्षीय कौशर पत्नी मोहम्मद अशरफ, उसके छोटे भांजे मोहम्मद साहिद पुत्र मोहम्मद हनीफ और रोहित निवासी मालेरकोटला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा और बच्चा तहमूद गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मालेरकोटला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा द्वारा खरीदी गई नई एक्टिवा स्कूटी की परिवार पार्टी करने के बाद देर रात मलेरकोटला लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!