लुधियाना में पैदल जा रही 2 सहेलियों पर बाइक सवारों ने फेंका तेजाब

Edited By Mohit,Updated: 27 Apr, 2019 10:44 PM

शनिवार बाद दोपहर ढोल्लेवाल कैंप के पास से पैदल जा रही दो सहेलियों पर बाइक सवार दो युवक तेजाब फेंक कर फरार हो गए।

लुधियाना (ऋषि): शनिवार बाद दोपहर ढोल्लेवाल कैंप के पास से पैदल जा रही दो सहेलियों पर बाइक सवार दो युवक तेजाब फेंक कर फरार हो गए। हादसे में 19 वर्षीय बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा का चेहरा व छाति 25 प्रतिशत तक झुलस गई, जबकि उसके साथ जा रही 19 वर्षीय शादीशुदा सहेली पर तेजाब पढ़ने से उसकी 10 प्रतिशत छाति झुलसी। सिविल अस्पताल पहुंची थाना डिवीजन नं.6 की पुलिस घायलों के बयान नोट कर जांच में जुट गई है।

जानें पूरा मामला
अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा ने बताया कि वह प्राइवेट बी.ए. करती है और साथ में नौकरी करती है। कोर्ट मंगल सिंह नगर में अपनी मां के साथ किराये के कमरे पर रहती है। उसका भाई और पिता गुजरात में नौकरी करते है और वहीं रहते है। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे वह अपनी मां के साथ नया मोबाइल फोन खरीदने गई थी, शॉप पर से उसकी मां अपनी नौकरी पर चली गई, जबकि वह कोर्ट मंगल सिंह में ही काम पर चली गई। जहां पर उसकी फेसबुक पर बनी उक्त शादीशुदा दोस्त आ गई। जिसके बाद दोनों किसी काम के चलते ढोल्लेवाल की तरफ जा रही थी, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने हार्न बजाया, जब पीछे घुमकर देखा तो पीछे बैठे युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस की तरफ से इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, तांकि पता चल सके कि बाइक सवार किस तरफ से आए हैं और किस तरफ गए हैं।

पति को बुलाया और करवाया प्राइवेट अस्पताल दाखिल
हादसे के बाद शादीशुदा महिला ने फोन कर अपने पति को घटनास्थल पर बुलाया,जिसके बाद छात्रा को बाबा थान सिंह चौंक के पास प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया,जहां पर से शाम 7.45 बजे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया,अस्पताल पहुंचने पर शदीशुदा महिला भी दाखिल हो गई।

मां ने 4 बार किया फोन लेकिन नही उठाया
छात्रा की मां ने बताया कि शाम 6 बजे फैक्टरी से जब घर वापिस आई तो बेटी घर पर नही थी,रात का खाना बनाने से पहले उसे 4 बार फोन किया,लेकिन उसने फोन नही उठाया,रात 8 बजे बेटी के मोबाइल से किसी ने फोन कर सिविल अस्पताल में दाखिल होने बारे जानकारी दी,जिसके बाद तुंरत अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है, सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ितों के बयान नोट करने बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!