Loksabha Election:चंडीगढ़ से अक्षय, युवराज, सन्नी और कंगना का नाम भी BJP की List में, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2024 09:18 AM

loksabha election akshay yuvraj sunny and kangana from chandigarh

चंडीगढ़ की लोकसभा सीट हॉट सीट जा रही है, जहां से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की लोकसभा सीट हॉट सीट जा रही है, जहां से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि भाजपा इस सीट को गंवाना नहीं चाहती है। इसके लिए भाजपा हाईकमान में मंथन शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली अब दूर नहीं, इस दिन से शुरू होगी Jalandhar से Delhi की Flight

सैलिब्रेटी किरण खेर के दम पर भाजपा ने 2 बार चंडीगढ़ सीट निकाली, लेकिन इस बार किरण खेर सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि भाजपा क्रिकेटर युवराज सिंह पर भी दांव खेल सकती है, लेकिन वह इंकार कर चुके हैं। इसके लिए गौतम गंभीर फील्डिंग कर रहे हैं। सूची में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है, जो मूल रूप से पंजाबी हैं, जिसका फायदा भाजपा उठा सकती है। अक्षय को पी.एम. के करीब भी देखा गया है, जो भाजपा की कई योजनाओं को बड़े पर्दे के जरिए फिल्म के रूप में दर्शकों पर पहुंचा चुके हैं।

BJP के पास 2 ही स्थानीय चेहरे , संजय टंडन और अरुण सूद 
भाजपा के पास स्थानीय चेहरा संजय टंडन या अरुण सूद ही है। टंडन को लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में अरुण सूद की दावेदारी मजबूत हुई है, जिन्हें कई दिग्गज नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त है, लेकिन टिकट पक्की नहीं कही जा रही। भाजपा हाईकमान शुरू से ही चंडीगढ़ में पैराशूट उम्मीदवार उतारती रही है। इस बार सबसे पहले सनी देओल का नाम लोकसभा सीट को लेकर चर्चा में आया था। अभी चर्चाएं हैं कि कंगना रनौत का नाम सामने आने के बाद खुद कंगना को मीडिया के सामने आकर जवाब देना पड़ा था। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अब ताजा चचर्चा यह है कि भाजपा कंगना को मानाने में जुटी हुई है, जिसे हिमाचल प्रदेश से लोकसभा भेजने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि कंगना हिमाचल प्रदेश से ही संबंध रखती है। भाजपा के एक स्थानीय नेता का कहना था कि हाईकमान 2 बार किरण खेर को चंडीगढ़ से टिकट देकर जितवा चुकी है, लेकिन लोगों से किए अधिकांश वायदे पूरे नहीं हो पाए और नही अधिक समय चंडीगढ़ में बिता पाई। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इसलिए 2024 में चंडीगढ़ से किसी स्थानीय चेहरे को ही मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है अंतिम निर्णय तो पार्टी ही लेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!