लुधियानाः लेस कंपनी के गोदाम में चोरी, बेसमेंट में बनी तिजौरी से ले गए 4 लाख

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2021 10:08 PM

lace company theft

थाना ड़ेहलों के इलाके आलमगीर में लेस कंपनी के गोदाम में घुसे चोर बेसमेंट में बनी तिजौरी से............

लुधियाना (ऋषि): थाना ड़ेहलों के इलाके आलमगीर में लेस कंपनी के गोदाम में घुसे चोर बेसमेंट में बनी तिजौरी से 4 लाख की नकदी चुराकर ले गए। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। एस.एच.ओ. सुखदेव बराड़ के अनुसार चंडीगढ़ के रहने वाले मुनीष कुमार के पास चिप्स बनाने की कपंनी लेस की डिस्ट्रीब्यूशनशिप है। उसने आलमगरी इलाके में अपना गौदाम बनाया हुआ है, जहां पर 40 से ज्यादा वर्कर काम करते है। गौदाम पर अमनदीप सिंह नामक युवक को बतौर केयर टेकर रखा हुआ है।

वीरवार रात लगभग 8 बजे अमन गोदाम को लॉक लगाकर गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे आकर देखा तो गोदाम के मेन गेट का लॉक टूटा हुआ था और बेसमेंट में पड़ी तिजौरी से उक्त नकदी गायब थी। पुलिस के अनुसार इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, रात लगभग 2 बजे 2 संदिग्ध खेतों से गौदाम की ओर पैदल आते दिखाई दे रहे है। फिलहाल पुलिस ने कंपनी के जरनल मैनेजर नीरज कुमार के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि चोरी में किसी जान पहचान के व्यक्ति का हाथ है, जिसे पता था कि वीरवार को पेमैंट आई है और कंपनी द्वारा गौदाम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं रखा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!