Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2023 06:32 PM

कोटकपूरा गोली कांड में आज ज्यूडीशियल मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में हुई सुनवाई समय पूर्व डी.आई.जी अमर सिंह चाहल निजी तौर पर उपस्थित हुए।
फरीदकोट (जगदीश): कोटकपूरा गोली कांड में आज ज्यूडीशियल मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में हुई सुनवाई समय पूर्व डी.आई.जी अमर सिंह चाहल निजी तौर पर उपस्थित हुए जबकि पंजाब के पूर्व उप मंत्री सुखबीर सिंह बादल, थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ गुरदीप सिंह पंधेर पूर्व डी.जी.पी सुमेध सैनी, आई.जी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व एस.एस.पी सुखमिंदर सिंह , मोगा के पूर्व एस.एस.पी चरनजीत शर्मा अदालत में पेश नहीं हुए, जिन्होंने अपनी हाजिरी के लिए माननीय अदालत में अपनी अपनी अर्जियां हाजिरी माफ के लिए पेश की व अदालत ने इन्हें आज के लिए हाजिरी से छूट दी गई व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो जाने के कारण उनकी सम्बंधित थाने से इस सम्बंधी रिपोर्ट की मांग की गई।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व पूर्व एस.एस.पी सुामिंदर सिंह मान की ओर से एतराज पेश किए गए कि उन्हें जो चलान की प्रतियां दी गई हैं वह सही नहीं हैं जिसकी सही चलान की मांग की गई। अदालत ने इस संबंधी सिट से जवाब की मांग करते हुए 30 मई तक अगली सुनवाई मुलतवी कर दी। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एल.के यादव ए.डी.जी.पी के नेतृत्व में एस.आई.टी. की टीम ने ज्यूडीशियल मेजिस्ट्रेट अजयाल सिंह की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 24 फरवरी को चार्जशीट व अप्रैल में एक सप्लीमेंट चलान पेश किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here