जानिए कौन सी राशि वालों का चमकेगा भाग्य और कौन से उपाय करने से होगी शुभ फलों की प्राप्ति

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2024 12:02 AM

know which zodiac sign people will have good luck

मेष : मेष राशि वालों को खर्चों की अधिकता रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते है। परिवार के साथ बैठकर चल रही समस्याओं का हल निकालेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मेष : मेष राशि वालों को खर्चों की अधिकता रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते है। परिवार के साथ बैठकर चल रही समस्याओं का हल निकालेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृष : आज आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते है। किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। बातचीत में संयत रहें।

मिथुन : मिथुन राशि वालों की कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।

कर्क :  आज आप अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें। कोई भी फैसला परिवार वालों पर जबरदस्ती न थोपे, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। मन अशांत रह सकता है। जिससे गुस्से की अधिकता रहेगी। छात्रों में किसी विषय को लेकर दुविधा हो सकती है।

कन्या : आज आपको नुकसान हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई काम दिया गया तो उसे दूसरों पर न डाले। अनियोजित खर्च बढ़ सकते है।

तुला : तुला राशि वालों को आज लाभ के अवसर मिल सकते है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक :   आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो वह आज दूर होगी। घर की साज-सजावट में पैसा खर्च कर सकते है। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।

धनु :  धनु राशि वाले कारोबार पर ध्यान दें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते है। बात का बतंगड़ न बनाएं। शांति से परेशानी को हल करने की कोशिश करें। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।

मकर : आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने की आशंका है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है। परिजनों से कोई बुरी खबर मिल सकती है।

कुंभ :  कुंभ राशि के छात्र किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। अगर कुछ नया करना चाहते है तो उसमें आप कामयाब होंगे। रोजगार के अवसर मिल सकते है।

मीन : आज आपको पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।  शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

अब अंत में जान लेते है आज का महाउपाय : आज के दिन दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!