जिला बठिंडा के स्कूल की दीवारों पर लिखे मिले नारे, Action में पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2026 10:55 AM

khalistani slogans found written on the walls of a school in bathinda district

सरकारी स्कूल की दीवार समेत दो स्थानों पर लिखे गए नारे, ‘एसएफजे’ का नाम सामने आने से पुलिस अलर्ट; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बठिंडा (विजय वर्मा):  जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी स्कूल की दीवार समेत गांव की दो दीवारों पर ‘शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और ‘एसएफजे’ जैसे नारे लिखे मिले। दीवारों पर लिखे इन नारों की जानकारी सामने आते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया और देहाती पुलिस हरकत में आ गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के लोगों की नजर स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों को लेकर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि नारे किस समय लिखे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर पुलिस कई पहलुओं से पड़ताल कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि नारे लिखने वालों तक पहुंचा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हरकत किसी शरारत का हिस्सा है या इसके पीछे कोई सुनियोजित मकसद है। थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दीवारों पर नारे किसने और कब लिखे। दीवारों पर इस तरह के नारे मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। अब जांच का केंद्र इस बात पर है कि नारे लिखने वाले कौन हैं, उनका मकसद क्या था और गांव में यह गतिविधि कब से चल रही थी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!