जूता फेंकने की घटना की केजरीवाल ने की निंदा, सुखबीर ने कहा 'आप' का हाथ
Edited By Updated: 12 Jan, 2017 01:50 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता मारने की घटना की निंदा करते हुए अरविंद......
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता मारने की घटना की निंदा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार पर गुस्सा निकालने का यह ढंग सही नहीं है अगर गुस्सा निकालना है तो आने वाली 4 फरवरी को बटन दबा कर निकालें।
वहीं मुख्यमंत्री बादल पर जूता फैंकने पर सुखबीर बदल ने कहा की ये आम आदमी पार्टी की एक साजिश है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमारी शराफत को हमारी कमजोरी मत समझे।
गौरतलब है कि हलका लंबी के गांव रत्ता खेड़ा में बुधवार सुबह एक कार्यक्रम दौरान सी.एम. प्रकाश सिंह बादल पर एक युवक की तरफ से जूता फेंका गया। इस घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।