जालंधर में परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे लोगों के एकत्रित होने पर रोक, जानें क्यों जारी हुए आदेश

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 11:24 AM

jalandhar strict restrictions

जिले में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली एन.एम.एम.एस./पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा 8वीं) और पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा 10वीं) की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने परीक्षा केंद्रों के आसपास...

जालंधर (चोपड़ा): जिले में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली एन.एम.एम.एस./पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा 8वीं) और पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा 10वीं) की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने परीक्षा केंद्रों के आसपास विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।

ए.डी.सी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों, परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी गैर-संबंधित व्यक्ति के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास ऐसा कोई कार्य नहीं किया जा सकेगा, जिससे परीक्षा के संचालन, शांति या कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा हो। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेटों और आने-जाने वाले रास्तों पर भी अनावश्यक भीड़ जमा करने की अनुमति नहीं होगी। ये पाबंदियां परीक्षार्थियों, परीक्षा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों और प्रशासन द्वारा अधिकृत ड्यूटी निभा रहे व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगी। ये आदेश 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

इन स्कूलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

एन.एम.एम.एस./पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा आठवीं) की परीक्षा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन जालंधर, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल आदर्श नगर, स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडल टाउन, श्री पार्वती जैन सह-शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर (फुटबॉल चौक), सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोराया, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोराया और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलसियां में होगी।

इसी प्रकार पी.एस.टी.एस.ई. (कक्षा दसवीं) के परीक्षा केंद्र स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, सरकारी मॉडल सह-शिक्षा सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली, साईंदास ए.एस. सीनियर सैकेंडरी स्कूल पटेल चौक, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहालूवाल, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शंकर, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल फिल्लौर (मुंडे) और सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल फिल्लौर में बनाए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!