Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Nov, 2026 12:47 PM

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना दिन के समय 2 से 3 घंटे तक बिजली बंद रहती है।
पंजाब डेस्क : जालंधर के कई इलाकों में रोजाना 2-3 घंटे बिजली बंद रहती है। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर के एस.डी. कॉलेज रोड, नेहरू गार्डन, मंडी फैंटनगंज सहित आसपास के इलाकों में पिछले 5-6 दिनों से लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना दिन के समय 2 से 3 घंटे तक बिजली बंद रहती है। लोगों का कहना है कि इन दिनों मौसम में ठंडक होने के कारण बिजली की खपत भले ही कम हो, लेकिन बिजली की बार-बार कटौती से कामकाज प्रभावित हो रहा है। खासकर दुकानदारों, कारोबारियों और घरों से काम करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब भी बिजली बंद होती है तो विभाग की ओर से फॉल्ट का हवाला दिया जाता है, लेकिन इस फॉल्ट को ठीक करने में 3 से 4 घंटे तक का समय लग जाता है। लोगों का सवाल है कि आखिर एक सीमित इलाके में ही लगातार इस तरह की समस्या क्यों बनी हुई है?
बार-बार बिजली गुल होने और लंबे समय तक सप्लाई बहाल नहीं होने से लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि रोजाना होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here