भारी बारिश के बीच हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे जालंधर के  DC व CP, जारी किए निर्देश

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2025 01:58 PM

jalandhar dc and cp issued instructions

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ आज हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया।

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ आज हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया।

PunjabKesari

डीसी और सी.पी. ने लगातार बारिश के कारण पैदा होने वाले ट्रैफिर मुद्दों का गहराई से मूल्यांकन किया और हाईवे पुलों की संरचनात्मक स्थिरता की जांच की। अधिकारियों ने चल रहे मानसून के दौरान सुचारू यातायात और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

PunjabKesari

डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि चिंताओं को दूर करने और यात्रियों के लिए सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय तुरंत किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को भारी बारिश के बीच शहर में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का भी निरीक्षण किया और निर्बाध यातायात बनाए रखने को कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!