इंटरनैशनल हथियार तस्करी का पर्दाफाश, मेड इन चाइना की 2 पिस्तौलों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Nov, 2025 12:07 AM

international arms smuggling racket busted

सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन पुलिस ने इंटर नैशनल हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को चीन की बनी 2 पिस्तौलों, एक मोटरसाइकिल और 4 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है।

तरनतारन  (रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन पुलिस ने इंटर नैशनल हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को चीन की बनी 2 पिस्तौलों, एक मोटरसाइकिल और 4 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड लेने के बाद पुलिस ने खालड़ा थाने में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें आने वाले दिनों में और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

जिले के एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर गांव डलीरी में नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से चीन में बनी 30 बोर की दो पिस्तौलें और 4 जिंदा राउंड बरामद हुए। इनकी पहचान शेर सिंह उर्फ गौरी पुत्र जस्सा सिंह निवासी गांव डल और सुखबीर सिंह उर्फ सुखा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव कालेके के तौर पर हुई है।

एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े हैं, जो मोबाइल फोन और ड्रोन का इस्तेमाल करके हथियारों की खेप ड्रोन के माध्यम से मंगवाकर सप्लाई करने का धंधा करते थे। सप्लाई करते थे। जिन के लिंक गैंगस्टरों से भी हैं। जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। एस.एस.पी. ने बताया कि इस हथियार तस्करी नेटवर्क में कुछ और लोगों के शामिल होने के भी संकेत मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही मीडिया के सामने इसका खुलासा किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!