Edited By Kamini,Updated: 05 Apr, 2022 08:23 PM
पंजाब में नई आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। नंगल में पुलिस नशे के ..........
नंगल: पंजाब में नई आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। नंगल में पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड में है। पुलिस ने झुग्गी झौंपड़ी में जाकर तलाशी अभियान शुरू किया। डी.एस.पी. ने वहां लोगों को कहा कि सुधर जाओ नहीं तो खैर नहीं है। नशा बेचने वाला तो वहां कोई नहीं मिला। फिर पुलिस ने उन्हें कहा कि अगर कोई ऐसा गलत काम करता मिल गया तो उनकी झग्गियां गिरा दी जाएगी। डी.एस.पी. का ऐसा कहना लोगों सही नहीं लगा। उनका कहना है नशे खिलाफ मुहिम चलाना सही परन्तु बात करने का ढंग सही नहीं है। इस बात पर जब डी.एस.पी. का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने सिर्फ एक कार्रवाई करते हुए ऐसा कहा क्योंकि नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्ती से पेश आना पड़ता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here