जीजा-सालों की लड़ाई बन गई खूनी, चले तेजधार हथियार

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2025 05:20 PM

in laws fight

पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद ससुराल वालों और मायके वालों के बीच खूनी झड़प हो गई।

गुरदासपुर (गुरप्रीत): गुरदासपुर के थाना पुराना शाला के अंतर्गत आते गांव कलीचपुर में पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद ससुराल वालों और मायके वालों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायल परगट सिंह का आरोप है कि उसकी बहू के बुलाने पर उसके सालों ने उनके घर आकर हमला कर दिया। इस हमले में उसके पिता तरसेम सिंह और भाई सुखविंदर सिंह घायल हुए हैं। 

वहीं बलजिंदर कौर का आरोप है कि उसका पति परगट सिंह और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते हैं। उसकी दो बेटियां हैं और वे उसे लड़के को जन्म न देने का ताना मारते हैं। बीती रात भी इसी तरह उसकी मारपीट के बाद उसकी बेटी ने अपने मामा को फोन किया था। जब वे उसे लेने आए तो उसके पति, देवर, ससुर और उनके द्वारा बुलाए गए अन्य रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मां और दो भाई घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग अंधेरे में परगट सिंह के घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत पुलिस को दे दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!