Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2023 01:50 PM

लेकिन रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है।
लुधियाना: पंजाब में इस समय भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही मौसम बदलने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून अब विदाई के मूड में है। ऐसी संभावना है कि 15 सितंबर तक मानसून विदाई ले लेगा । मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विभाग के मुताबिक, अब रात के तापमान में बड़ा बदलाव शुरू हो गया है, जहां दिन में अधिक गर्मी होती है, वहीं रात में मौसम थोड़ा बेहतर हो जाता है। हालांकि पंजाब के कई जिलों में तेज धूप के असर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है।