Edited By Urmila,Updated: 11 Feb, 2023 12:28 PM

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर जहां एक तरफ कौमी इंसाफ मोर्चा डटा हुआ है तो वहीं एक अहम खबर सामने आई है।
अमृतसर: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर जहां एक तरफ कौमी इंसाफ मोर्चा मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर डटा हुआ है तो वहीं एक अहम खबर सामने आई है। अमृतसर जेल में बंद बंदी सिंह को 2 महीने की पैरोल मिली है। बंदी सिंह गुरदीप सिंह खेड़ा 2 महीने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया है।
आपको बता दें कि गुरदीप सिंह दिल्ली बम बलास्ट मामले में अमृतसर जेल में बंद हैं। 1990 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बंदी सिंह को लेकर 1991 में कर्नाटक में मामले पर सुनवाई के बाद उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह खेड़ा को 6 फरवरी को 2 महीने की पैरोल पर जेल में बाहर आने की मंजूरी मिली थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here