Edited By Urmila,Updated: 12 Feb, 2023 10:36 AM

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस और रोपड़ जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की कोशिशों से चारों भारत लौटने में कामयाब हुए हैं।
पंजाब डेस्क: लीबिया के बेंगाजी में एक सीमेंट फैक्ट्री में बंधक बनाए गए 9 पंजाबियों समेत 12 भारतीयों में से 4 शनिवार को वतन लौट आए हैं। इनमें से 2 पंजाब के रहने वाले हैं जबकि 2 अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस और रोपड़ जिला भाजपा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की कोशिशों से चारों भारत लौटने में कामयाब हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाकी 8 भारतीयों को भी जल्द वापस लाया जा रहा है।
भाजपा जिला रोपड़ के प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा ने कहा कि उनके संगठन ने इन भारतीयों की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने लीबिया सरकार से बात कर सभी को सीमेंट फैक्ट्री से मुक्त कराया। इनमें से 4 शनिवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से चारों को उनके घर ले जाया जा रहा है।
बता दें कि लीबिया में पैसा कमाने गए पंजाब, हिमाचल और बिहार के 12 युवकों को वहां की एलिसी फैक्ट्री में बंधक बना लिया गया था। खाना-पीना खत्म होने के बाद इन युवकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के विदेश मंत्रालय और पंजाब सरकार से मदद मांगी। युवकों ने वीडियो में कहा था कि अगर उन्हें बाहर नहीं निकाला गया तो वे भूखे-प्यासे मर जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here